‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023’ : अव्वल आने की तैयारी, प्लान तैयार
1 min read
जमशेदपुर : स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में अव्वल आने की प्लान तैयार है। इसे लेकर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने पेयजल व स्वच्छता विभागीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में सभी जलसहिया भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ी। उप विकास आयुक्त ने सभी जलसहिया को गांव में घूम-घूमकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए मुहिम चलाने का निर्देश दिया।
ये है प्लान
- 18 जुलाई से सभी गांव में दिन में ग्राम सभा व रात में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाए।
- 20 जुलाई को मनाये जाने वाले सखी दिवस के अवसर पर भी सभी किशोरियों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के प्रति भी जागरूक किया जाए।
- गांवों में सामूहिक रूप से साफ सफाई कार्यक्रम आयोजित किये जाएं।
- ग्राम सभा में स्वच्छता के विषय पर चर्चा किया जाए।
- गांव के सभी लोगो को शौचालय का उपयोग व रख रखाव हेतु प्रेरित किया जाए।
- गांव के चौक-चौराहे पर वृक्षरोपण किया जाय।
- सभी ग्रामीणों को जैविक खाद बनाने व उपयोग के प्रति जागरूक किया जाए।
- सभी ग्रामों में स्वच्छता दूत बनाए जाएं। जिसमें 2 पुरुष, 2 महिलाएं व 2 बच्चे होंगे।
- जलसहिया के द्वारा ग्राम के सभी विद्यालयों में साफ सफाई रखने के लिए संपर्क किया जाए और बच्चों के साथ साफ सफाई की जाए।
- प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए बांस का टाटी बनाया जाए, जिसे हरा कपड़ा से घेरा जाए।
- जल सहिया के द्वारा सभी ग्रामीणों को अपने घर के बगल में एक छोटा सोखता गड्ढा खोदने के लिए प्रेरित किया जाए। जिसमें गंदा जल का निपटान किया जा सके।
- जल संचय के लिए प्रचार प्रसार किया जाए।
- प्रत्येक गांव को 1, 3, एवं 5 स्टार में लाने के लिए प्रयास किया जाए।
- सभी ग्रामों के शौचालयों में लोगों के द्वारा साबुन व पानी रखवाना सुनिश्चित करें।