पलामू। पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 121 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है. पुलिस ने सफेद रंग की Swift Dzire कार को रोककर उसकी तलाशी ली.
डिक्की और सीट के नीचे छिपाकर रखा था गांजा
तलाशी के दौरान कार की डिक्की और आगे की सीट के नीचे छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन और दो नंबर प्लेट भी बरामद किए हैं.
दो आरोपी गिरफ्तार, NDPS Act के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने मामले में सनोज कुमार यादव उर्फ बाबू (25) और शम्भू कुमार यादव (30), दोनों ग्राम झाबर, सतबरवा को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर सतबरवा थाना में कांड दर्ज किया गया है और NDPS Act सहित संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है.

