Homeधनबादपत्नी द्वारा पति को कोल्ड्रिंक्स में जहर मिलाकर मारने का परिजनों ने...

पत्नी द्वारा पति को कोल्ड्रिंक्स में जहर मिलाकर मारने का परिजनों ने लगाया आरोप : पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार : मामला महुदा थाना क्षेत्र की

मिरर मीडिया : कई पारिवारिक रिश्ते कलह और शक़ के कारण टूट कर बिखर जाते हैं तो कइयों की जान भी चली जाती है। ऐसा हीं एक मामला धनबाद के महुदा थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इलाजरत एक शख्स की मौत हो गई। घटना के सम्बन्ध में बात की जाए तो मृतक अजय के परिजनों ने अपनी बहू पर ही हत्या का आरोप लगाया है। जिसके मुताबिक अजय की हत्या उसकी पत्नी तन्नू कुमारी द्वारा कोल्ड ड्रिंक्स में जहर देकर की गई है। बताया जाता है कि अजय को 16 नवम्बर को उसकी पत्नी द्वारा घर मे ठंडा पीने को दिया गया था जिसके बाद अजय की तबियत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर ज़मीन पर गिर पड़ा था जिसके बाद परिजनों के द्वारा इलाज के लिये पहले बोकारो बीजीएच में भर्ती करवाया गया पर स्थिति गंभीर होने पर रांची मेडिका अस्पताल ले जाया गया। वहीं रांची मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान अजय की मौत हो गई।

इधर मौत के बाद परिजनों ने महुदा थाना के समक्ष शव को रखकर मृतक की पत्नी, उनके सास-ससुर की गिरफ्तारी की मांग की है। जबकि इस बाबत परिवार के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी में आये दिन कलह होती थी जो मारपीट और झगड़ा तक पहुँच जाता था। वहीं पत्नी को पति पर गुप्त रोग का शक था तो पति को पत्नी पर किसी अन्य युवक के साथ अवैध सम्बन्ध का शक था, जिस कारण पति-पत्नी में हमेशा विवाद होता रहता था।

हालांकि मौत से पहले अजय ने बोकारो बीजीएच अस्पताल में पुलिस के समक्ष अपने बयान में बताया कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती थी और उसे तथा उसके परिवार को बर्बाद करने की धमकी देती थी। जबकि मृतक के भाई ने भाभी पर कोल्ड्रिंक्स में जहर देकर भाई की हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने अब प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं मृतक अजय के पिता ने कहा कि उसकी बहू का अवैध सम्बन्ध किसी युवक से है। देर रात छिपकर वो किसी से बात करती थी। अजय के मना करने पर पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी देती रहती थी। हालांकि इस सारे मामले और मृतक के परिजनों के बयान के सत्यता की मिरर मीडिया पुष्टि नहीं करती है फिलहाल ये जांच पड़ताल का विषय है। लिहाज़ा पुलिस प्रशासन द्वारा इस घटना की पूरी जांच के बाद ही सत्य सामने आएगा।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular