Homeहजारीबाग16 को हजारीबाग और गिरिडीह के सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी फिल्म जगतगुरु...

16 को हजारीबाग और गिरिडीह के सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी फिल्म जगतगुरु श्रीरामकृष्ण

डिजिटल डेस्क, धनबाद: 16 को हजारीबाग और गिरिडीह के सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी फिल्म जगतगुरु श्रीरामकृष्ण, हजारीबाग/गिरिडीह : बहुप्रतीक्षित फिल्म जगतगुरू रामकृष्ण का प्रदर्शन 16 फरवरी को झारखंड के हजारीबाग और गिरिडीह में किया जाएगा। फिल्म 1 घंटा 36 मिनट की हैं।यह तीन शो में सुबह 11 बजे, दोपहर 2 बजे एवं शाम 5 बजे लक्ष्मी सिनेमा हजारीबाग तथा राजमणि सिनेमा राजधनवार में दिखाया जायेगा।फिल्म जगतगुरू रामकृष्ण में हजारीबाग के कलाकारों ने अभिनय किया हैं। वहीं भजन सम्राट अनूप जलोटा, सुरेश वाडकर एवं महालक्ष्मी अय्यर ने अपनी मधुर गायिकी से फिल्म को सनीतमय बना दिया हैं।फिल्म के निर्माता गजानंद पाठक एवं निर्देशक डॉ. बिमल कुमार मिश्र हैं।

डॉ. बिमल एक शिक्षाविद होने के साथ-साथ निर्देशक भी हैं। फिल्म रामकृष्ण परमहंस के जीवनी पर आधारित हैं। रामकृष्ण परमहंस की साधना एवं धर्म की सूक्ष्म और रहस्यमय बातों को जन सामान्य की भाषा में सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया हैं। यह फिल्म धर्म एवं अध्यात्म की गहरी परतों को खोलते हुए गीत संगीत एवं भजन के साथ मनोरंजन भी करेगी। फिल्म के गीतकार डॉ हरे राम पांडेय,संगीतकर अजय मिश्रा हैं। वहीं छायांकन राहुल पाठक ने किया हैं। फिल्म के मुख्य कलाकारों में मुकेश राम प्रजापति ने स्वामी विवेकानंद, अमरकांत राय ने साधक रामकृष्ण, गजानंद पाठक ने जगतगुरू रामकृष्ण एवं श्रेष्ठा भट्टाचार्य ने मां सारदा का किरदार किया हैं। इस फिल्म के अन्य कलाकारों में मनोज पांडेय, चंचला रॉय, दीपक घोष, प्रशांत कुमार पांडेय, संजय तिवारी समेत कुल 50 ने अभिनय की सुन्दर प्रस्तुति दी हैं।

mirrormedia
mirrormediahttps://mirrormedia.co.in
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views

Most Popular