सामान्य प्रेक्षक ने किया टुंडी व पूर्वी टुंडी के विभिन्न बूथों का निरीक्षण : मतदान पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
1 min read
मिरर मीडिया : सामान्य प्रेक्षक अखौरी शशांक सिन्हा ने शनिवार को टुंडी व पूर्वी टुंडी प्रखंड के विभिन्न बूथों का निरीक्षण श्रम अधीक्षक प्रवीण कुमार के साथ किया।
इस क्रम में उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को देखा तथा चुनाव को सरलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मतदान पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने टुंडी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोटालडीह, स्वास्थ्य उपकेंद्र कन्हाईडीह, सामुदायिक भवन महाराजगंज, मध्य विद्यालय लछुरायडीह, नया प्राथमिक विद्यालय बासजोरिया, पूर्वी टुंडी के मध्य विद्यालय फतेहपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बामनबाद सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया।
Share this news with your family and friends...