देवघर में एम्स-रांची का सफर होगा फास्ट और बिना रुकावट : करोड़ों की लागत से बना शंकरपुर रेल ओवरब्रिज शुरू

KK Sagar
2 Min Read

देवघर के लोगों को आखिरकार वर्षों पुराने ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिल गई है। सत्संग-भिरखीबाद मुख्य सड़क पर नैयाडीह रेलवे फाटक के पास बने शंकरपुर रेल ओवरब्रिज (आरओबी) का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में निशिकांत दुबे , सुरेश पासवान और रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।

करीब 808 मीटर लंबे इस आधुनिक रेल ओवरब्रिज के निर्माण पर लगभग 37.55 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। पुल शुरू होने के साथ ही अब देवघर से All India Institute of Medical Sciences Deoghar, गिरिडीह और Ranchi जाने वाले लोगों को घंटों जाम में फंसना नहीं पड़ेगा। खासकर मरीजों और एंबुलेंस सेवाओं को अब बड़ी राहत मिलने वाली है।

दरअसल, नैयाडीह रेलवे फाटक हावड़ा-नई दिल्ली मुख्य रेल लाइन पर स्थित है, जहां दिनभर ट्रेन गुजरने के कारण फाटक बार-बार बंद होता था। इससे सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग जाता था और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। कई बार एम्स जाने वाली एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती थी।

Advertisement

अब शंकरपुर आरओबी शुरू होने से वाहन सीधे पुल से गुजरेंगे और रेलवे फाटक पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उद्घाटन के दौरान सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि देवघर को आधुनिक और जाममुक्त शहर बनाने के लिए आगे भी कई बड़े पुल और विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....