फाइलेरिया की दवा का सेवन करने वालों का आंकड़ा पहुंचा 20 लाख से अधिक : गुरुवार को 92 हजार से अधिक ने खाई दवा
1 min read
मिरर मीडिया : मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम में 23 फरवरी तक 20 लाख 35 हजार 908 (76.98%) लोगों ने दवा का सेवन किया।
इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि 23 फरवरी तक 20 लाख 35 हजार 908 (76.98%) लोगों ने दवा का सेवन किया है। दवा का सेवन करने वालों में 10,61,908 पुरुष और 9,74,000 महिला शामिल है।
वहीं गुरुवार को 47 हज़ार 13 पुरुष और 45 हजार 348 महिलाओं को लेकर कुल एक लाख 92 हजार 361 लोगों ने दवा का सेवन किया। इसमें 1 से 19 वर्ष तक के 21187 व 19 वर्ष से ऊपर के 64244 लोग शामिल है।
आज गोविंदपुर में 6930, टुंडी 1399, बाघमारा 16939, तोपचांची 6090, धनबाद 26348, झरिया 19668, निरसा 11254 व बलियापुर प्रखंड में 3733 लोगों को दवा खिलाई गई।