संपूर्ण झारखंड में शतरंज के विकास के लिए बनी रणनीति : सर्वसम्मति से चुनाव कराया गया संपन्न

मिरर मीडिया : प्रभात रंजन कुमार की अध्यक्षता में झारखंड प्रेस क्लब का वार्षिक बैठक सह चुनाव का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि इस बैठक में संपूर्ण झारखंड में शतरंज के विकास के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर विजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष ऑल झारखंड शतरंज संघ की देखरेख में एग्जीक्यूटिव कमिटी का सर्वसम्मति से चुनाव कराया गया

जिसमें धनबाद के अजय कुमार को अध्यक्ष, चतरा के आशीष कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष, धनबाद के मनोज मोहन श्रीवास्तव, अनीता अग्रवाल, संजय कुमार, रांची की शालिनी सिंघानिया, बरखा सिन्हा, रामगढ़ के अरुण कुमार को उपाध्यक्ष, रांची के दीपक कुमार को सचिव, रांची के अजय वर्मा, आस्था किरण, चतरा के अनिल कुमार सिंह, हजारीबाग की मंजरी सिंह, पलामू के प्रेम दत्त सुधाकर, धनबाद की शिल्पा मटालिया को संयुक्त सचिव, तथा धनबाद के प्रभात रंजन कुमार को कोषाध्यक्ष सह समन्वयक चुना गया।

इसके अलावा धनबाद के मनोज कुमार मित्तल को ऑडिटर, जमशेदपुर के प्रीतम सिंह को तकनीकी प्रमुख तथा जमशेदपुर के चंदन कुमार प्रसाद, धनबाद के विनोद कुमार साव एवं उमेश प्रसाद शर्मा को तकनीकी सहायक के रूप में नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद ऑल झारखंड शतरंज संघ के उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह के द्वारा झारखंड चेस क्लब का पुटकी सेंटर का फीता काट कर उद्घाटन किया गया।

Share This News

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Latest Articles