मौसम ने ली करवट तो धनबाद के लोगों को भी मिली गर्मी से राहत : अगले कुछ दिनों तक बादल के साथ बारिश की संभावना

मिरर मीडिया : भीषण और उमस भरी गर्मी में अगर बादल छाने के साथ हवाएं भी चलने लगे तो बहुत बड़ी राहत मिलने के साथ मौसम खुशनुमा हो जाती है। कुछ हाल धनबाद जिले के मौसम का भी नजारा देखने को मिला जहाँ लगातार गर्मी और लू के बाद गुरुवार शाम से धनबाद सहित राज्य के कई इलाकों में बादल छा गए एवं हवा चलने लगी। मौसम में आए बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

हालांकि झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी देखी गई। गुरुवार को धनबाद में अधिकतम तापमान में कोई अधिक बदलाव नहीं देखा गया। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। लेकिन मौसम के बदले मिजाज से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं शुक्रवार को सुबह से धूप की लुका छुपी लगी रही। दिनभर बादल छाए रहे।  जिस कारण लोगों को काफी राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक मौसम में बदलाव देखे जा सकते हैं। इस दौरान कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। तापमान में भी गिरावट की संभावना है।  आने वाले दिनों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। बारिश और बादल छाए रहने से वायुमंडल में नमी आएगी। जिसे अधिकतम तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा सकती है।

Share This News

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Latest Articles