महिला से छिनतई : मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, कदमा सोनारी लिंक रोड में सोने की चेन झपट बाइक सवार बदमाश फरार
1 min read
जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के गले से सोने का चेन झपटने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला सोनारी की रहने वाली है। वह मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। हर रोज़ की तरह आज भी टहल रही थी। इसी दौरान कदमा सोनारी लिंक रोड, प्रोफेशनल फ्लैट के समीप दो बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। झटका लगने के कारण महिला गिरते-गिरते बची। घटना के बाद महिला काफी घबरा गई और रोने लगी। महिला ने चोर-चोर चिल्लाया। तब वहां आस-पास वॉक कर रहें लोगों की भीड़ जुट गई। लेकिन लोग उन अपराधियों को पकड़ पाते तब तक वह लोग काफी दूर निकल चुके थे।