भारत में राजशाही व्यवस्था नहीं जो किसी मूर्ख, अयोग्य राजा और तानाशाह को गद्दी सौंप दे और जनता उसे अपना भाग्य विधाता मान ले – परिवारवाद पर बोले बाबूलाल मरांडी
1 min read
मिरर मीडिया : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने परिवारवाद पर बोलते हुए कांग्रेस पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा से न्याय और समानता की लड़ाई लड़ी है। झारखंड से लेकर देश के परिवारवादी दलों के अक्षम, अयोग्य और गुणहीन राजकुमारों के विरुद्ध मेरी लड़ाई जारी रहेगी।
इस बाबत उन्होंने ट्वीट किया
कांग्रेसियों में गजब की खलबली मची है। उन्हें चुभन है कि एक आदिवासी समाज का व्यक्ति “राजकुमार – युवराज – शहजादे” पर कैसे बोल सकता है? मन में अस्पृश्यता पाले, सामाजिक दुर्भावना लिए कांग्रेस ने मुझे राहुल बाबा पर न बोलने की चेतावनी दे रहे हैं।
कांग्रेसियों में गजब की खलबली मची है। उन्हें चुभन है कि एक आदिवासी समाज का व्यक्ति "राजकुमार – युवराज – शहजादे" पर कैसे बोल सकता है? मन में अस्पृश्यता पाले, सामाजिक दुर्भावना लिए @INCIndia मुझे राहुल बाबा पर न बोलने की चेतावनी दे रहे हैं।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) July 11, 2023
उन्हें पता नहीं है, मैंने अपने जीवन में…
उन्हें पता नहीं है, मैंने अपने जीवन में सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई लड़ी है। झारखंड से लेकर देश के परिवारवादी दलों के अक्षम, अयोग्य और गुणहीन राजकुमारों के विरुद्ध मेरी लड़ाई जारी रहेगी।
भारत में राजशाही व्यवस्था नहीं है कि मूर्ख राजा अपने नालायक, अयोग्य, तानाशाह बेटों को गद्दी सौंप दे और जनता उसे अपना भाग्य विधाता मान ले।