चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, लाखों का माल पार

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में शुक्रवार की देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों का माल पार कर दिया। शनिवार तड़के आंख खुलने पर सामान बिखरा देख पीड़ितों के होश उड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। जांच पड़ताल करते हुए दोनों पीड़ित से घटनाक्रम के बारे में पूछा गया। आदर्शनगर निवासी अशोक श्रीवास्तव शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सोए हुए थे। रात में चोरों ने घर के अंदर दाखिल होकर घर से लगभग 35 हजार नकद, एक मोबाइल और एक लैपटॉप को चोरी कर ली। शनिवार की भोर जब पीड़ित की पत्नी जागी तो सामान बिखरा मिला। जिसे देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। पत्नी की आवाज सुन अशोक व अन्य स्वजन भी जागे। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। दूसरी चोरी पड़ोस में रहने वाले किरायेदार विष्णु महतो के घर हुई। विष्णु के अनुसार घर से लगभग पांच हजार नकद और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजें गायब है। वारदात के समय घर में सभी सो रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घरों का मुआयना करते हुए जल्द पर्दाफाश किए जाने का आश्वासन दिया है। इधर, सूचना पाकर भाजपा नेता विकास सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। विकास सिंह ने पूरे मामले की जानकारी स्थानीय जिला प्रशासन को देते हुए कार्रवाई करने को कहा। मौके पर मुख्य रूप से अश्वनी सिंह, चंदन झा, अजय मिश्रा, नागमणि सिंह, अशोक श्रीवास्तव, विष्णु महतो, मनोज ठाकुर, अच्छयलाल पांडे ,संदीप शर्मा , धर्मेंद्र पांडे, मौके में मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *