देशभर में आज यानी 20 मई को दवा दुकानदारों की बड़ी हड़ताल होने जा रही है। All India Organisation of Chemists and Druggists (AIOCD) के आह्वान पर लाखों मेडिकल स्टोर संचालक ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी कंपनियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान कई शहरों में मेडिकल स्टोर बंद रह सकते हैं।
केमिस्ट संगठनों का आरोप है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नियमों का उल्लंघन कर बिना उचित निगरानी दवाइयों की बिक्री कर रहे हैं। उनका कहना है कि भारी छूट देकर ई-फार्मेसी कंपनियां छोटे मेडिकल दुकानदारों के कारोबार को प्रभावित कर रही हैं।
AIOCD ने केंद्र सरकार से ई-फार्मेसी से जुड़े GSR 220(E) और GSR 817(E) नियमों को वापस लेने की मांग की है। संगठन का कहना है कि इन नियमों के कारण ऑनलाइन दवा कंपनियों को बढ़ावा मिल रहा है।
हड़ताल को देखते हुए कई राज्यों में प्रशासन ने जरूरी दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों से जुड़े मेडिकल स्टोर और इमरजेंसी सेवाओं को जारी रखने की तैयारी की गई है।

