भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 22वां दिन, धनबाद से शुरू हुई यात्रा, इस्पात नगरी बोकारो होगी रवाना….

mirrormedia
2 Min Read
#राहुल गांधी

डिजिटल डेस्क, धनबाद: भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 22वां दिन, धनबाद से शुरू हुई यात्रा, बोकारो होगी रवाना कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड के धनबाद में प्रवेश कर चुकी है। राहुल गांधी के नेतृत्व में धनबाद से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हुई। इस दौरान भारी तादात में कांग्रेस समर्थक जुटे हैं।जयराम रमेश ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आज ये यात्रा धनबाद में हैं और हम इसके बाद इस्पात नगरी बोकारो जाएंगे।

इस्पात नगरी बोकारो रवाना होगी यात्रा:

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में जानकारी दी, उन्होंने बताया कि आज ये यात्रा धनबाद में हैं और हम इसके बाद इस्पात नगरी बोकारो जाएंगे। ये पंडित नेहरू द्वारा निर्मित स्मारक थी। जब लोग कहते हैं कि हमने 70 साल में क्या किया, भिलाई, राउरकेला, दुर्गापुर, भाखड़ा नांगल, बोकारो, धनबाद, बरौनी, सिंदरी ये सभी भारत के विकास के स्मारक हैं।

मुंबई में होगी समाप्त:

यात्रा आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू हुई थी। ये यात्रा नगालैंड, अरूणाचल प्रदेश, असम और पश्चिम बंगाल होते हुए झारखंड में प्रवेश कर गई है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा लगभग 67 दिनों तक चलेगी। इसका समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!