HomeUncategorizedआज बुध पूर्णिमा पर लगेगा साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण :...

आज बुध पूर्णिमा पर लगेगा साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण : 130 साल बाद बना दुर्लभ योग

मिरर मीडिया : साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण आज लगने वाला है। बुध पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगने का यह दुर्लभ योग 130 साल बाद बन रहा है। ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार भारत में यह चंद्र ग्रहण आज रात 8 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जाएगा। इसके बाद आधी रात यानी 6 मई को तड़के 1 बजकर 1 मिनट को इसका समापान होगा। इस ग्रहण का सबसे ज्यादा असर रात 10 बजकर 52 मिनट पर दिखाई देगा, जब चंद्रमा काफी हद तक अदृश्य दिखाई देगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के पहले के समय को सूतक काल माना जाता है और ये अशुभ होता है। मान्यतानुसार राहु सूर्य और चंद्रमा का ग्रास करता है तो ग्रहण लगता है। सूतक काल के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य करने की मनाही होती है।

चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल की अवधि तीन प्रहर यानी 9 घंटे पहले से मान्य होती है। एक दिन यानी 24 घंटे में कुल आठ प्रहर माने जाते हैं।

ग्रहण से पहले सूतक काल और पूरे ग्रहण के दौरान कुछ कार्यों को वर्जित किया गया है। इस दौरान किसी भी तरह का ठोस या तरल पदार्थ खाना वर्जित माना गया है। इसलिए चंद्र ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले से कुछ भी खाना या पीना नहीं चाहिए। बीमार या गर्भवती स्त्री को ताजे फल या ड्राई फ्रूट्स का ही सेवन करना चाहिए, इसके अलावा पानी में तुलसी के पत्ते डालने के बाद ही पीना चाहिए।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular