बोकारो में दर्दनाक सड़क हादसा: कोयला लदा 14 चक्का ट्रक पलटा, खलासी की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

KK Sagar
1 Min Read

बोकारो। बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार टांड में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोयला लदा 14 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का नंबर यूपी 53 जीटी 0035 बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना, पेंक थाना एवं कथारा ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं जांच कार्य शुरू किया। हादसे में ट्रक के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल चालक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, मृत खलासी के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाने का कार्य जारी है। खबर लिखे जाने तक हादसे के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया था।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....