Train: धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस के पहिए से उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, बाल–बाल बचे यात्री

Uday Kumar Pandey
2 Min Read
#ट्रेनों के मार्ग में किया गया परिवर्तन

डिजिटल डेस्क । मिरर मीडिया: Tain: धनबाद से पटना जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के पहिए से धुआं निकलने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना जामताड़ा स्टेशन के पास हुई। जिसके बाद घंटों ट्रेन को रोका गया।

शोर मचाते हुए ट्रेन से उतरे यात्री

दअरसल, आसनसोल रेल मंडल में ट्रैफिक ब्लॉक के कारण सुबह 8:05 बजे के बदले रविवार को धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस दिन के 11:05 बजे रवाना हुई। चित्तरंजन स्टेशन से खुलते ही यात्रियों की नजर ट्रेन के पहिए पर पड़ी, जहां से धुआं निकल रहा था। जामताड़ा पहुंच कर जैसे ही ट्रेन रुकी यात्री शोर मचाते हुए नीचे उतरने लगे। वहीं कैरेज एंड वैगन विभाग के कर्मचारी पहुंचे और प्रभावित हिस्से को दुरुस्त किया। घटना का कारण ब्रेक बाइंडिंग बताया गया।

Train
#Train: Jamtara Station

Train: घंटो की देरी से पहुंची ट्रेनें

इस घटना के कारण पहले से लेट चल रही ट्रेन लगभग छह घंटे विलंब से रात के तकरीबन 11 बजे पटना पहुंची। दूसरी ओर, ट्रैफिक ब्लॉक के कारण पटना से धनबाद आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार शाम के बदले लगभग नौ घंटे देर से रात 12 बजे के बाद धनबाद पहुंची। रक्सौल-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस भी लगभग छह घंटे विलंब से रात 10 बजे धनबाद आई।

खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *