होर्मुज पर ट्रंप का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम, पावर प्लांट्स पर हमले की धमकी

Reena Sharma
2 Min Read

अमेरिका-ईरान में जारी जंग अब एक और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट बंद किए जाने के बाद वैश्विक स्तर पर हालात बिगड़ रहे हैं।इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का सीधा अल्टीमेटम दिया है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत नहीं खोला, तो अमेरिका उसके पावर प्लांट्स पर बड़े हमले करेगा।

ईरान के अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाने की धमकी

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, अगर ईरान, ठीक इसी समय से 48 घंटों के भीतर बिना किसी धमकी के होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है, तो अमेरिका उनके विभिन्न पावर प्लांट पर हमला करके उन्हें तबाह कर देगा, जिसकी शुरुआत सबसे बड़े प्लांट से होगी।

Advertisement

ईरानी तेल से हटाई थी अस्थायी पाबंदी

एक दिन पहले ही अमेरिका ने ईरानी तेल की खरीद पर लगी पाबंदी को हटाने का फैसला लिया था। इसे पश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष के बीच अमेरिका का बड़ा यू-टर्न माना जा रहा है। गौरतलब है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमलों के डर की वजह से बड़ी संख्या में तेल और अन्य ऊर्जा संसाधनों को ले जा रहे जहाज फंसे हुए हैं।

अहम है होर्मुज जलडमरूमध्य?

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है। वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। अगर यहां किसी तरह की रुकावट आती है, तो इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और तेल कीमतों पर पड़ सकता है।

Share This Article