December 10, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

कमलदेव हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, साजिशकर्ता अब भी फरार, हत्‍या की वजह जानकर रह जाएंगें दंग

1 min read

जमशेदपुर : कमलदेव हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में चाईबासा पुलिस को सोमवार को सफलता मिली है। वहीं मुख्‍य साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड से दूर है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मंडल साई निवासी गुलजार हुसैन उर्फ पिट्ठू और सिमिदिरी निवासी मातिउर उर्फ रहमान उर्फ दानिश शामिल है। बता दें कि 12 नवंबर को कमलदेव गिरि की हत्या कर दी गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक एक पुराने विवाद का बदला लेने के लिए साजिश के तहत अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। बीते साल सतीश प्रधान और कमलदेव के बीच झड़प हुई थी। इस मामले में दोनो जेल गए थे। उसके बाद से ही सतीश हत्या की साजिश रच रहा था। घटना को अंजाम देने के लिए सतीश ने अपने साथी जाहिद के साथ मिलकर गुलजार और मातिउर को हथियार बनाया और उनसे रेकी करवाई। जानकारी देते हुए एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि कमलदेव हत्याकांड की जांच के लिए एक 11 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया था, जिसका नेतृत्व वह खुद कर रहे थे। मामले को सुलझाने के लिए टेक्निकल टीम और बम निरोधक दस्ता के साथ मिलकर काम किया हुआ और कांड में संलिप्त गुलजार और मातिउर को गिरफ्तार किया गया। उन्‍होनें बताया कि इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता सतीश प्रधान और जाहिद है जिन्होंने गुलजार और मातिउर के अलावा अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.