​जागने से पहले जगमगाएगा शहर, मार्केट प्लेस और सड़कों के लिए DC का नया नाइट-विज़न प्लान

Manju
By Manju
4 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में आयोजित नगर निकायों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त राजीव रंजन ने सभी निकायों के अधिकारियों को योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होने नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यो में तेजी लाने, स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी और पेयजल सहित नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने और समयबद्ध समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिया।

बैठक में जेएनएसी सह मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक संदीप पासवान, चाकुलिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा सहित सभी नगर निकायों के सहायक नगर आयुक्त, विशेष पदाधिकारी, सिटी मैनेजर, अभियंता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में नगरीय क्षेत्र में बेघरों के लिए आवास योजना, साफ-सफाई की व्यवस्था, पेयजल समस्या, राजस्व संग्रहण, पार्किंग, स्ट्रीट लाईट, नगरीय अबादी को रोजगार से जोड़ने की योजनाओं का क्रियान्वयन, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी।

उपायुक्त ने गर्मी के मद्देनजर सभी सार्वजनिक जगहों पर घड़ा, सुराही के माध्यम से अस्थाई पेयजल की व्यवस्था 2 दिनों के अंदर सुनिश्चित करने के लिए सभी निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही 1 साप्ताह के अंदर चिन्हित स्थानों पर वाटर एटीएम अधिष्ठापित कर चालु कराएं। सभी सार्वजनिक, सुलभ, सामुदायिक शौचालयों में साफ सफाई, बिजली-पानी की व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया। ड्राई जोन और पेयजल की समस्या वाले क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकरों से पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। मानगो सहित अन्य नगर निकाय क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन के लिए आवश्यक पहल करने का निर्देश देते हुए स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने, लोगों को जागरूक करने व सार्वजनिक जगहों पर कूड़ा फेकने वालों पर जुर्माना वसुली करने का निर्देश दिया।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत मार्केट प्लेस व प्रमुख सड़कों को रात्रि में और सुबह 5 बजे से पूर्व सफाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा बरसात से पूर्व अभियान चलाकर नालों का सफाई का काम पूरा कर लेने, डोर टू डोर कचरा संग्रहण व नागरिक समस्याओं की निराकरण के लिए समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। नगर निकायों के सहायक नगर आयुक्तों, विशेष पदाधिकारियों को प्रतिदिन फील्ड का स्वयं निरीक्षण करने और सफाई पर विशेष निगरानी रखने को कहा। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए अभी से तैयारी करने और जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

नागरिक सुविधाओं के तहत विभिन्न मोहल्लों में स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सुविधाओं, सेवाओं व अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने, नियमित चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए जीर्णोदार से संबंधित जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा स्ट्रीट लाईट ठीक से काम कर रहा है या नहीं इसके माॅनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया। नगरीय आबादी को सरकार की विभिन्न आजीविका संवर्धन की योजनाओं के माध्यम से जोड़ते हुए रोजगार, स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया। सफाई कर्मियों को मुख्यमंत्री श्रमिक योजना से जोड़ने, जाॅब कार्ड बनाने, सुरक्षा मानकों के तहत कार्य लेने, जरूरी प्रशिक्षण की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। नगरीय क्षेत्रों में सरकारी व गैर सरकारी निर्माण कार्य स्थलों में नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नियमित अंतराल पर पानी का छिड़काव करने, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

Share This Article