ऑपरेशन ‘नवजीवन-II’ के तहत झारखंड में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 11 घटक हथियार और 1,562 गोलियां भी सौंपीं

KK Sagar
1 Min Read

रांची: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन ‘नवजीवन-II’ के तहत प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के 16 सक्रिय नक्सलियों ने मंगलवार को झारखंड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण करने वाले 16 नक्सलियों में 11 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। इनमें ₹15 लाख का एक इनामी रीजनल कमेटी सदस्य (RCM), तीन जोनल कमेटी सदस्य (ZCM), तीन सब-जोनल कमेटी सदस्य (SZCM), छह एरिया कमेटी सदस्य (ACM) तथा तीन दस्ता सदस्य शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, ये सभी नक्सली झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान और सारंडा के दुर्गम जंगल-पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय थे। ये संगठन के शीर्ष नेताओं और की टीम से जुड़े हुए थे।

आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने 11 घटक हथियार और 1,562 गोलियां भी झारखंड पुलिस को सौंपीं। यह आत्मसमर्पण ऑपरेशन ‘नवजीवन-II’ के तहत कराया गया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....