Homeराज्यछत्तीसगढ़विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री : हो सकते हैं दो...

विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री : हो सकते हैं दो डिप्टी सीएम

अरुण साव-विजय शर्मा चुने जा सकते हैं डिप्टी सीएम: सूत्र

पूर्व CM रमन सिंह संभाल सकते हैं स्पीकर की कुर्सी, विधायक दल की बैठक में फैसला

मिरर मीडिया : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री को लेकर लगाए जा रहें अटकलों के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि आदिवासी नेता और छत्तीसगढ़ में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया गया है। बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विष्णुदेव राय ने कहा कि सीएम बनने के बाद उनका पहला पीएम मोदी की गारंटी को लागू करना है। राज्य की जनता कांग्रेस के शासन से त्रस्त थी। अब उन्हें इससे मुक्ति मिलेगी।

बता दें कि 90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस से सत्ता छीन ली थी और 54 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस ने 35 सीटें और गोंडवाना डेमोक्रेसी पार्टी ने 1-1 सीट जीती है।

बता दें कि विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। विष्णुदेव साय साल 2020 से 2022 तक छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही वो मोदी सरकार के पहले कैबिनेट में  स्टील, खादान, श्रम और रोजगार विभाग के राज्यमंत्री रह चुके। बता दें कि विष्णु देव साय साल 1999, 2004, 2009 और 2014 में रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चार बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।

कई चुनावों में लगातार जीते विष्णुदेव साय
विष्णुदेव साय ने इन चुनावों में क्रमश: कांग्रेस के उम्मीदवारों पुष्पा देवी सिंह, रामपुकार सिंह, हृदयराम राठिया और आरती सिंह को हराया था। साय ने अविभाजित मध्य प्रधेश के तपकरा निर्वाचन क्षेत्र से 1990 और 1993 में लगातार दो विधानसभा चुनाव जीते। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में इस बार विष्णु देव ने मौडूदा कांग्रेस विधायक यूडी मिंज को हराया और अब विधायक दल की बैठक के बाद विष्णुदेव साय को बतौर मुख्यमंत्री पेश किया गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में यह फैसला भी लिया गया कि छत्तीसगढ़ में 2 डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो अरुण साव और विजय शर्मा डिप्टी सीएम हो सकते हैं।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular