𝘬. 𝘬. 𝘴ꪖᧁꪖ𝘳.. ✍️.. : गुलाबी ठंड के साथ उत्तर और पूर्वी भारत में सर्दी अपने आखिरी चरण में है। लेकिन एक बार फिर Weather मौसम के बदलने के अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इसे लेकर अपडेट जारी की है लिहाजा अगले 72 घंटे में मौसम बदलने वाला है। मौसम विज्ञानियों ने 16 मार्च से लेकर 18 मार्च तक देश के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की आशंका भी जताई गई है। IMD का कहना है कि पूर्वी और मध्य भारत में आने वाले समय में मौसम Weather के तेवर तल्ख हो सकते हैं।
मौसम विभाग ने 16 से लेकर 18 मार्च तक लगाया Weather मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग की ओर से 16 मार्च से लेकर 18 मार्च 2024 तक के लिए वेदर फोरकास्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस अवधि के दौरान पूर्वी के साथ ही मध्य भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल से लेकर झारखंड, ओडिशा और बिहार का पूर्वी हिस्सा इससे प्रभावित हो सकता है। बता दें कि पिछले कुछ सप्ताह के दौरान देश के विभिन्न राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश हो चुकी है।
रबी की फसल को हो सकता है नुकसान
बता दें कि पूर्वी और मध्य भारत में रबी की फसल तैयार हो रही है। फसल पककर तैयार है और उसकी कटाई का काम चल रहा है। ऐसे में यदि बारिश होती है या फिर ओले गिरते हैं तो किसानों को काफी नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़े….
- पलामू में JTET परीक्षा की तैयारी पूरी, 1 नवंबर को 47 केंद्रों पर होगी परीक्षा; डीसी ने दिए सख्त निर्देश
- JTET 2026: पूर्वी सिंहभूम में 1 नवंबर को परीक्षा, नकल रोकने के लिए प्रशासन सख्त, जानें पूरी गाइडलाइन
- सात समंदर पार से आया ममता का साया: जिला प्रशासन की पहल से अनाथ बच्चे को मिला नया परिवार
- त्योहारों से पहले खुशखबरी! महंगाई भत्ते में सीधी बढ़ोतरी, जानिए सैलरी में कितना आएगा बंपर उछाल
- दुर्गापुर में नाबालिग से कथित प्रताड़ना का मामला, 74 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

