December 10, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

राजीव अरुण एक्का ने ऐसा क्या अपराध किया जो इनलोगों के पेट में दर्द हो रहा है -बन्ना गुप्ता : झारखंड विधानसभा सदन के बाहर विपक्ष ने भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

1 min read

मिरर मीडिया : नियोजन नीति को लेकर झारखंड विधानसभा में विपक्ष का लगातार विरोध प्रदर्शन के साथ हंगामा जारी है। बता दें कि कल कार्यमंत्रणा की बैठक के बाद ऐसा लग रहा था कि विपक्ष सत्ता पक्ष को लेकर थोड़ा नरम हुआ है पर आज की स्थिति के बाद यह कहना अतिश्योक्ति होगी।

आज फिर विपक्ष तैयारी के साथ और नए मुद्दे भ्रष्टाचार को लेकर सामने आई है। हाथों में तख्तीयां लिए हुए विधायक सरकार को फिर घेरने के मूड में है। बीजेपी के विधायक विरंची नारायण ने कहा कि भ्रष्टाचार दिमक की तरह राज्य को चूस रही है यह बीजेपी बैठकर तमाशा नहीं देखेगी।  उन्होंने राजीव अरुण एक्का को बर्खास्त की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को दोषी ठहराया है। इसी के साथ उन्होंने CBI से जांच की मांग की है।

वहीं खनिज सम्पदा पर लूट को लेकर भी सरकार को सदन के अंदर और बाहर भी घेरने की तैयारी में है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भ्रष्टाचार और अरुण एक्का के मामले में कहा कि क्या राजीव अरुण एक्का ने कोई हत्या की है। उनका क्या अपराध है कि इनलोगों के पेट में दर्द हो रहा है। हर चीज संविधान के दायरे में रहकर किया जाना चाहिए।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.