June 8, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

ससुराल में महिला के साथ मारपीट, जख्मी

1 min read

जमशेदपुर : बिरसानगर में सोमवार को म‍हिला के साथ उसके ससुराल वालों ने मारपीट की। जिससे वह जख्मी हो गई है। महिला के सर में भी चोट लगी है। उसका सिर फट गया है। इतना ही नहीं बीच बचाव में पहुंची उसकी बहन के साथ भी उनलोगों ने मारपीट की। मामला बिरसानगर जोन नंबर एक का है। जहां विवाहिता नेहा सिंह ने अपने पति दीपक, ननद, देवर सोनू, देवरानी पूजा, सास रेणु देवी और ससुर प्रवीण पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना की शिकायत बिरसा नगर थाने में कर दी गई है। शिकायत मिलने के बाद थाना पुलिस ने विवाहिता नेहा सिंह और उसकी बहन रूपा सिंह को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। रूपा सिंह ने बताया कि नेहा सिंह का मायका हुरलुंग में है। उनकी बहन नेहा सिंह की शादी 20 मई 2013 को बिरसानगर निवासी दीपक के साथ हुई थी। उनका एक बेटा भी है। शादी के बाद से ही ससुराल में उससे मारपीट की जाती रही। रविवार की रात को भी मारपीट हुई। इस पर नेहा सिंह ने अपनी बहन रूपा को फोन किया और इसकी जानकारी दी। उसके बाद रूपा सिंह भी वहां पहुंची। जिसके बाद वहां पर उसके साथ भी मारपीट हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.