विश्व पर्यावरण दिवस: ‘सिर्फ पौधा लगाना काफी नहीं, जिम्मेदारी भी लें’, उपायुक्त राजीव रंजन की नागरिकों से अपील

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के खास मौके पर परिसदन परिसर में एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त राजीव रंजन समेत जिले के आला अधिकारियों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि समाज को पर्यावरण संरक्षण का एक बड़ा और बेहद जरूरी संदेश भी दिया।

पौधरोपण से ज्यादा जरूरी है पौधों की देखरेख
​आमतौर पर लोग पर्यावरण दिवस के दिन जोश में पौधे तो लगा देते हैं, लेकिन बाद में उनकी सुध लेना भूल जाते हैं। इसी ढर्रे को बदलने की अपील करते हुए उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। लेकिन बात सिर्फ पौधरोपण तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए। असल चुनौती और जिम्मेदारी उस पौधे को जीवित रखने, उसका संरक्षण और संवर्धन करने की है। उन्होने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस मुहिम से जुड़ें और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं।

इन अधिकारियों ने बढ़ाई मुहिम की शोभा
​कार्यक्रम में प्रशासनिक अमले ने एकजुटता दिखाकर यह संदेश दिया कि पर्यावरण की रक्षा प्रशासनिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर प्राथमिकता है। इस मौके पर
​उपायुक्त राजीव रंजन, डीडीसी नागेन्द्र पासवान, धालभूम एसडीएम अर्नव मिश्रा, एडीसी अनुराग तिवारी, जिला उद्यान पदाधिकारी और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article