Homeदेशयमुना जल विवाद: चुनाव आयोग पहुंचे केजरीवाल, अधिकारियों को यमुना का पानी...

यमुना जल विवाद: चुनाव आयोग पहुंचे केजरीवाल, अधिकारियों को यमुना का पानी पीने की चुनौती

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को यमुना में जहरीले पानी की आपूर्ति के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग पहुंचे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी भी मौजूद रहीं।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में जल संकट को लेकर उन्होंने चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार जानबूझकर दिल्ली में जहरीला पानी भेज रही है, जिससे राजधानी में कृत्रिम जल संकट पैदा हो रहा है।

हरियाणा सरकार कर रही साजिश

अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा,उन्होंने दिल्ली को जहरीला पानी भेजकर जल संकट पैदा करने की कोशिश की है, जो एक आपराधिक कृत्य है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, अन्यथा यह कदम विनाशकारी साबित होगा, खासकर चुनावी समय में।

यमुना का पानी लेकर चुनाव आयोग पहुंचे AAP नेता

केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव आयोग को 7 पीपीएम अमोनिया युक्त यमुना के पानी की तीन बोतलें सौंपेगी और अधिकारियों को इसे पीने की चुनौती देगी। उन्होंने कहा,अगर यह पानी पीने योग्य है, तो चुनाव आयोग और भाजपा नेताओं को इसे पीकर दिखाना चाहिए।

चुनाव आयोग पर लगाया पक्षपात का आरोप

AAP प्रमुख ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा, चुनाव आयोग कार्रवाई करने के बजाय हमें ही नोटिस दे रहा है। राजीव कुमार राजनीति कर रहे हैं और सेवानिवृत्ति के बाद अपने लिए नौकरी तलाश रहे हैं। अगर उन्हें राजनीति करनी है, तो दिल्ली की किसी सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं।उन्होंने आगे कहा कि AAP ने गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के लिए भी यमुना के पानी की 20 बोतलें मंगवाई हैं। तीन बोतलें चुनाव आयोग को भेजी जाएंगी ताकि वे इसे पीकर दिखा सकें।

AAP और BJP के बीच जुबानी जंग तेज

यमुना के जहरीले पानी को लेकर AAP और BJP के बीच कई दिनों से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दोनों दल एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि हरियाणा सरकार की लापरवाही से दिल्ली में जल संकट गहराता जा रहा है, जबकि भाजपा इसे AAP की नाकामी बता रही है।

mirrormedia
mirrormediahttps://mirrormedia.co.in
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views

Most Popular