बोकारो जिले के जारंगडीह कोलियरी में 3 अक्टूबर की सुबह VTC रोड क्रॉसिंग के पास संयुक्त सुरक्षा गश्ती दल ने छापेमारी कर करीब 5 टन अवैध रूप से जमा कोयला जब्त किया। गश्ती दल को देखते ही मौके पर मौजूद कोयला चोर भाग निकले।
गुप्त सूचना पर पहुंची टीम
महाप्रबंधक ए के बी सिंह के आदेश पर सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश राम के नेतृत्व में सुबह करीब 7 बजे गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।
मौके से 5 टन कोयला बरामद
VTC सेंटर रोड क्रॉसिंग के पास अवैध तरीके से जमा करीब 5 टन कोयला बरामद किया गया। जब्त कोयले को जारंगडीह कोलियरी स्टॉक में गिरा दिया गया।
लगातार जारी है छापेमारी
कोयला चोरी रोकने के लिए सुरक्षा टीम लगातार औचक छापेमारी कर रही है। इसके बावजूद क्षेत्र में कोयला चोरी की घटनाएं जारी रहने की बात सामने आ रही है।
आगे भी चलेगा अभियान
सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश राम ने बताया कि अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ आगे भी इस तरह का औचक छापामारी अभियान जारी रहेगा। अभियान में गौतम राम, पप्पू प्रमाणिक, पुनीत कुमार, बजरंग लाल, हिमांशु चटर्जी, रंजीत कुमार और अब्दुल कलाम मौजूद थे।

