ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं! हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन, टीम ने काटे ताबड़तोड़ चालान

Reena Sharma
1 Min Read

हजारीबाग में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस ने सोमवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर शहर के विभिन्न संवेदनशील और व्यस्त इलाकों में सघन जांच की गई।

नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर मो अयातुल्लाह के नेतृत्व में गठित टीम ने पुराना समाहरणालय, सीसीआर मोड़, इंद्रपुरी चौक, मेन रोड, झंडा चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर कार्रवाई की।

हेलमेट और ट्रिपल लोडिंग पर जुर्माना

अभियान के दौरान बिना हेलमेट के 23, ट्रिपल लोडिंग के 15 और वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने वाले 8 चालकों पर कार्रवाई की गई।

नो पार्किंग में वाहनों पर शिकंजा

नियमों के विरुद्ध पार्क किए गए 57 ऑटो, टोटो एवं अन्य वाहनों के चालान काटे गए। वहीं टो मशीन की मदद से नो पार्किंग से 5 वाहनों को हटाया गया।

लगातार जारी रहेगा अभियान

हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और नो पार्किंग जोन में वाहन नहीं खड़ा करने की अपील की गई।

Share This Article