दिनदहाड़े फायरिंग से दहला भूली मोड़, सानू खान समेत 3 को लगी गोली

Reena Sharma
1 Min Read

धनबाद के भूली मोड़ क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग से सनसनी फैल गई। अज्ञात अपराधियों की गोलीबारी में सानू खान, युवक सद्दाम और एक महिला के घायल होने की सूचना है। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घात लगाकर बरसीं गोलियां

बताया जाता है कि सानू खान और सद्दाम किसी काम से भूली मोड़ गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

गोलियों से घायल, अस्पताल में भर्ती

गोली लगने के बाद सानू खान और सद्दाम को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें एक का असर्फी अस्पताल और दूसरे का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के इलाज की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Advertisement

आठ खोखे ने बढ़ाई जांच की रफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आठ खोखा बरामद किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

हमलावरों की तलाश में छापेमारी

पुलिस फायरिंग के कारणों और हमलावरों की पहचान की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

Share This Article