धनबाद में नाई समाज का शक्ति प्रदर्शन, 4 मांगों को लेकर प्रशासन के सामने रखा एजेंडा

Reena Sharma
2 Min Read

धनबाद जिला नाई समाज संघ के जिला अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर के नेतृत्व में संघ के सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर धनबाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। संघ ने जिला प्रशासन से सभी मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई की मांग की।

भोजपुरी गायक पर कार्रवाई की मांग

संघ ने नाई जाति को लक्षित कर अश्लील गाना गाने के मामले में 26 सितंबर 2026 को भोजपुरी गायक गणेश लाजवाब यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण

दूसरी मांग में बिरसा मुंडा पार्क के समीप चौराहे पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण कराने की मांग की गई। संघ ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी प्रशासन को आवेदन दिया जा चुका है।

नाई जाति को SC श्रेणी में शामिल करने की मांग

संघ ने नाई जाति को अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल कराने के लिए उचित पहल और संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

झारखंड में केश कला बोर्ड बनाने की मांग

चौथी मांग के रूप में झारखंड में ‘केश कला बोर्ड’ की स्थापना की मांग उठाई गई। संघ ने इसे लेकर भी सरकार से पहल करने का आग्रह किया है।

ज्ञापन के साथ दस्तावेज भी सौंपे

ज्ञापन के साथ एफआईआर की छायाप्रति और कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के अनावरण को लेकर पूर्व में दिए गए आवेदन की प्रति संलग्न की गई। जिला अध्यक्ष ने जिला स्तर से संभव कार्रवाई करने और अन्य मांगों को राज्य सरकार के पास भेजने की मांग की।

Share This Article