ATM हैक नहीं, सीधा उखाड़ फेंका! 4.82 लाख कैश वाली मशीन लेकर रफूचक्कर हुए अपराधी

Reena Sharma
2 Min Read

देवघर के देवीपुर थाना क्षेत्र के ठाकुरिया पहाड़ी पर SBI का ATM क्षतिग्रस्त हालत में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अपराधियों की तलाश में आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

CCTV में कैद हुई अपराधियों की हरकत

जिओ पेट्रोल पंप के CCTV फुटेज में अपराधियों के अहले सुबह 3:11 बजे पहुंचने और करीब 3:22 बजे वारदात के बाद निकलने की जानकारी सामने आई है।

ATM में रखे थे 4.82 लाख रुपये

SBI मुख्य शाखा के प्रबंधक गौरव आनंद के अनुसार ATM में 4.82 लाख रुपये थे। अपराधियों ने अंदर घुसते ही हूटर का तार काट दिया और CCTV कैमरा भी तोड़ दिया।

सेंसर से दिल्ली कंट्रोल को मिली सूचना

ATM के सेंसर से घटना की जानकारी दिल्ली स्थित ATM कंट्रोल को मिली। इसके बाद SBI मुख्य शाखा और पुलिस को सूचना देने के लिए कॉल किया गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलने के बाद एसपी प्रवीण पुष्कर समेत पुलिस अधिकारियों और तकनीकी शाखा की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। नगर थाना में लिखित शिकायत दी गई है और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

भागने की दिशा तलाश रही पुलिस

देवीपुर पुलिस जिओ पेट्रोल पंप के CCTV फुटेज से अपराधियों के आने-जाने और भागने की दिशा का पता लगाने में जुटी है। पूरे मामले की जांच जारी है।

Share This Article