नेपाल बाढ़ में रांची का लाल राम प्रसाद घोष लापता, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

Reena Sharma
1 Min Read

नेपाल की बाढ़ में सैकड़ों लोग लापता
नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है। NDRRMA के अनुसार अब तक 165 लोगों की मौत हुई है, जबकि 826 लोग लापता हैं। इसी बीच रांची के कोकर निवासी राम प्रसाद घोष के भी बाढ़ के बाद से लापता होने की खबर है।

फरवरी में हाइड्रोपावर कंपनी से जुड़े थे राम प्रसाद
परिजनों के अनुसार राम प्रसाद ने इसी साल फरवरी में नेपाल की एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट कंपनी में एडमिन के पद पर काम शुरू किया था। बाढ़ के बाद से उनका मोबाइल नॉट रीचेबल है और अंतिम बातचीत के बाद परिवार का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
राम प्रसाद के लापता होने से परिजन बेहद चिंतित हैं और उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। परिवार और स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व झारखंड सरकार से नेपाल प्रशासन और विदेश मंत्रालय के जरिए तत्काल तलाश शुरू कराने की अपील की है।

Share This Article