मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 18 तीर्थ यात्री रांची रवाना

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को समाहरणालय परिसर से 18 तीर्थयात्रियों, 04 अटेंडेंट और 01 नोडल पदाधिकारी के जत्थे को कार्यपालक दंडाधिकारी श्रीराम खलखो द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे पहले उपायुक्त अनन्य मित्तल ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लाभ से लाभान्वित लाभुकों से बातचीत करते हुए उनका हालचाल जाना और शुभकामनाएं दी। चाईबासा जिले से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीर्थ यात्री रांची पहुंचेंगे और तीर्थ दर्शन के कलए विभिन्‍न जगहों पर जाएंगें। पर्यटन निदेशालय अन्तर्गत झारखण्ड टूरिज्म डेवेलपमेंट कोऑपरेशन, रांची के द्वारा रांची से अजमेर शरीफ के लिए यात्रियों के विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *