Bihar:बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आप बिहार चुनाव में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी।

किसी गठबंधन के साथ चुनाव नहीं लड़ेगी “आप”

गुरुवार को दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने यह बयान दिया। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि आम आदमी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। इस दौरान उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि बिहार में आम आदमी पार्टी किसी गठबंधन के साथ चुनाव नहीं लड़ेगी। केजरीवाल के अनुसार, इंडिया गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए था।

Advertisement

सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

केजरीवाल ने साफ कर दिया कि आम आदमी पार्टी बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। इससे पहले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था। ऐसे में केजरीवाल के इस फैसले से साफ हो गया कि आने वाले दिनों में इंडिया गठबंधन में और टूट देखने को मिल सकती है।

इस साल के अंत में होगा विधानसभा चुनाव

बता दें कि बिहार में साल के अंतर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर तमाम दल अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। हालांकि अब तक कांग्रेस और आरजेडी में सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है। ऐसे में देखना होगा कि आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में क्या- क्या सियासी रंग देखने को मिलता है।

Share This Article