धनबाद स्टेशन पर आरपीएफ का जागरूकता अभियान, यात्रियों और कुलियों को दी अहम जानकारी

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद, : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट धनबाद के अधिकारी एवं जवानों ने गुरुवार को धनबाद स्टेशन परिसर में यात्रियों और कुलियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान लोगों को विभिन्न सुरक्षा नियमों और सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश

अधिकारियों ने यात्रियों को बताया कि—

ट्रेन में स्टोन प्लेटिंग (पत्थर फेंकने) जैसी गतिविधियों से दूर रहें।

टीओपीबी (ट्रेन ऑपरेशन से जुड़ी बाधाएं) को गंभीर अपराध माना जाता है।

बाल एवं मानव तस्करी रोकने में सहयोग करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।

जहरखुरानी/नशाखुरानी से सतर्क रहें और किसी भी अजनबी से खाने-पीने की चीज़ न लें।

पर्याप्त कारण बगैर एसीपी (अलार्म चेन पुलिंग) न करें।

सुरक्षा और रेल संपत्ति की हिदायतें

अनाधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार न करें।

रेल संपत्ति की चोरी से बचें और रोकथाम में मदद करें।

सिग्नल उपकरणों से छेड़छाड़ गंभीर अपराध है, इससे बचें।

कुलियों के लिए विशेष संदेश

कुलियों को विशेष रूप से समझाया गया कि यदि उन्हें किसी भी अपराधिक गतिविधि या संदिग्ध स्थिति की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत RPF पोस्ट धनबाद में दें।

रेलवे सुरक्षा बल का कहना है कि इस तरह के जागरूकता अभियान लगातार चलाए जाते हैं, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....