Bihar: त्योहारी सीजन में आसान होगी घर वापसी, बिहार सरकार ने की विशेष बस सेवाएं शुरू करने की घोषणा

Neelam
By Neelam
3 Min Read

त्योहारी सीजन में बिहार लौटने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार सरकार ने इस बार लोगों को घर आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए खास इंतजाम किए हैं। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने पीपीपी मोड में नई बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम(बीएसआरटीसी) ने बिहार से दिल्ली यूपी समेत कई शहरों के लिए बसें चलाने की घोषमा की है। यही नहीं, सरकार ने यात्रियों को राहत देते हुए बस किराया पर रियायत देने का फैसला किया है।

इन राज्यों के लिए चलेंगी बसें

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने 50-60 सीटों वाली एसी, नॉन-एसी और एसी स्लीपर बसें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा और पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों के लिए चलेंगी। खास बात यह कि त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत देने के लिए सरकार ने किराए में सब्सिडी देने का ऐलान किया है।

पांच राज्यों से सीधी बस सेवा शुरू की जा रही है.

  • दिल्ली से: पटना, गया, दरभंगा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सिवान जैसे अन्य शहर
  • हरियाणा से: पटना, गया, मधुबनी, पूर्णिया, गुरुग्राम, अंबाला
  • झारखंड से: पटना, रांची, धनबाद, हजारीबाग, डाल्टनगंज
  • उत्तर प्रदेश से: पटना, लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, गया
  • पश्चिम बंगाल से: पटना, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, गोपालगंज, फारबिसगंज, जोगबनी से कोलकाता और सिलीगुड़ी

त्योहारी सीजन में सस्ते सफर की सौगात

त्योहारी सीजन में पटना से दिल्ली के लिए एसी बस के किराए पर सरकार 619 रुपये सब्सिडी वहन करेगी। एसी बस का कुल किराया 1,873 रुपये है, जिसमें यात्री मात्र 1,254 रुपये देंगे। इसी तरह नॉन-एसी बस के किराए पर सरकार 394 रुपये छूट के रूप में देगी और यात्रियों को 1,133 रुपये किराया का भुगतान करना होगा, जबकि बस का वास्तविक किराया 1,527 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, एसी स्लीपर बस के कुल किराए पर सरकार 919 रुपये छूट देगी। बस का किराया 2,812 रुपये है, जिसमें यात्री 1,893 रुपये देंगे।

विशेष छूट के साथ टिकट बुकिंग शुरू

यात्रियों की सुविधा के लिए 1 सितंबर से बीएसआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in पर टिकट बुकिंग शुरू होगी। इससे 20 सितंबर से 30 नवंबर 2025 के बीच दुर्गापूजा, दीपावली और छठ जैसे त्योहारों पर घर लौटने वाले प्रवासी बिहारवासियों को सुरक्षित और सस्ती यात्रा मिलेगी।

Share This Article