Bihar : विजय सिन्हा का राहुल-तेजस्वी पर सीधा हमला, बोले-घुसपैठिए को देश में बसाने के लिए यात्राएं हो रही 

Reena Sharma
3 Min Read

बिहार में एसआईआर को लेकर शुरू हुई सियासी जंग अब और तेज हो गई है। अब उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने इसे लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने साफ कहा कि मतदाता सूची से अवैध घुसपैठियों का नाम हटाना चुनाव आयोग का कर्तव्य है और इस पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने जैसा है। विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि पूरे देश को धर्मशाला बनाने का खेल खेला जा रहा है।

विजय सिन्हा ने कांग्रेस-आरजेडी की यात्राओं पर तीखा वार किया। दोनों पार्टियों को आड़े हाथों लेते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस के विरुद्ध जिसका जन्म हुआ राजनीति में राजद का, आज उसी की गोद में बैठ गई है। आंदोलन के सबसे बड़े भ्रष्टाचारी लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे कांग्रेस के विभाजनकारी तत्वों के साथ मिलकर घुसपैठिए को स्थापित करने का सारा खेल चल रहा है। तमाम यात्राएं घुसपैठियों को सरकारी योजनाओं में भागीदारी दिलाने का और भारत का नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभाया जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण हालात है।

राष्ट्र को कमजोर करने का आरोप

Advertisement

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब संवैधानिक संस्था (चुनाव आयोग) ने कदम उठाया तो उसके विरुद्ध भ्रम फैला रहे हैं। वातावरण को दूषित कर रहे हैं। ऐसी मानसिकता वाले राष्ट्र के हितैषी नहीं राष्ट्र को कमजोर करना चाहते हैं। यह विदेशी घुसपैठिए को लाने के लिए और तुष्टिकरण की राजनीति करने के लिए कांग्रेस-आरजेडी का खेल अब नहीं चलेगा। हर भारतीय को सावधान होना है। सच को जानना है। ये भ्रम फैलाकर खेल खेलने का काम कर रहे हैं।

सीईसी की बैठक पर क्या बोले?

बिहार चुनाव को लेकर दिल्ली में सीईसी की बैठक होने पर विजय सिन्हा ने कहा कि यह लोग चुनाव में पिकनिक मनाने आते हैं। कई दशक तक सत्ता में बैठकर यह राजनीति को अपना जागीर समझ लिए हैं और अपनी जमीदारी बढ़ाने का खेल खेल रहे हैं। यह लोकतंत्र की धरती बिहार है, परिवार तंत्र को और उनके जमींदार को स्वीकार नहीं करेगा। भीमराव अंबेडकर ने कहा था रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होगा। अब कोई भी राजा रानी के पेट से पैदा नहीं होगा।

Share This Article