कंटेनमेंट जोन में कैंप लगाकर की जाएगी सभी की जांच
मिरर मीडिया धनबाद : कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के मिलने के बाद अपर समाहर्ता सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद, डॉ कुमार ताराचंद के निर्देश पर वार्ड नंबर 36, देश बंधु सिनेमा हॉल झरिया के पास, वार्ड 38 उपर सेंटर बोर्रागढ़ झरिया, वार्ड 36 लाल बाजार नियर श्याम मंदिर झरिया तथा वार्ड 52 सेल कोलियरी डिवीजन जीतपुर ऑफिसर कॉलोनी चासनाला में पोजिटिव व्यक्ति के निवास स्थान को एपी सेंटर चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण किया है।
कंटेनमेंट जोन में कैंप लगाकर सभी व्यक्तियों की कोविड जांच की जाएगी।
:👉कटेनमेंट जोन की चौहद्दी 👈:
वार्ड नंबर 36, देश बंधु सिनेमा हॉल के पास
उत्तर – मार्केट बिल्डिंग, दक्षिण – मार्केट बिल्डिंग, पूरब – मेन रोड, पश्चिम – मार्केट बिल्डिंग।
वार्ड 38 उपर सेंटर बोर्रागढ़
उत्तर – रोड, दक्षिण – बीसीसीएल क्वाटर, पूरब – खाली जमीन, पश्चिम – क्वाटर।
वार्ड 36 लाल बाजार नियर श्याम मंदिर झरिया
उत्तर – निजी मकान, दक्षिण – निजी मकान, पूरब – रोड, पश्चिम – निजी मकान।
वार्ड 52 सेल कोलियरी डिवीजन जीतपुर ऑफिसर कॉलोनी चासनाला
उत्तर – रोड, दक्षिण – कालोनी रोड, पूरब – सेल क्वाटर, पश्चिम – सेल क्वाटर।