Bihar: नीतीश कुमार की तारीफ क्यों करने लगे मुकेश सहनी? बोले- मुख्यमंत्री पर गर्व है

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। बयानबाजियों का दौर जारी है, एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। इस बीच विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की है।

नीतीश कुमार को रिटायरमेंट लेने की सलाह

मुकेश सहनी ने कहा कि उन्हें नीतीश कुमार पर गर्व है। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार 2013 से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लड़ रहे हैं। उनसे लड़े कई मुद्दों पर लड़े। उन्होंने नरेंद्र मोदी को हरा कर रखा हैं। मोदी जी से लड़ाई में ही अपना समय बर्बाद कर दिए। आज तक नरेंद्र मोदी उनसे नहीं जीते। हमें अपने बिहारी नीतीश जी पर गर्व है। लेकिन कहीं ना कहीं बिहार का विकास रुक गया और अब नीतीश कुमार को रिटायरमेंट लेना चाहिए।

मेनिफेस्टो पर उठे सवाल पर पलटवार

महागठबंधन के मेनिफेस्टो पर बीजेपी की तरफ से सवाल उठाने पर मुकेश सहनी कहा कि इससे क्या बोलेंगे? हमारे तेजस्वी जी ने जो जो कहा उसकी कॉपी सरकार ने कर दिया। मुकेश सहनी ने कहा कि उन्होंने (तेजस्वी) कहा, पेंशन बढ़ाएंगे तो पेंशन को उन्होंने बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि मां-बहन सम्मान योजना में हम 2500 रुपे देंगे तो महिलाओं को 10000 का देने का काम किया।

सहनी बोल- एनडीए के पास विजन नहीं

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने आगे कहा कि उन लोगों के पास विजन नहीं है, हमारा जो विजन है। हम उस विजन पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार आने दीजिए, हम हर एक-एक काम करेंगे और यह बात बीजेपी के लोगों को भी पता है यह काम होगा।

एनडीए भ्रम की स्थिति में- मुकेश सहनी

वहीं, एनडीए में अब तक मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री फेस की घोषणा नहीं होने पर भी सहनी ने हमला बोले। उन्होंने कहा, जैसे महाराष्ट्र में शिंदे के नाम पर चुनाव लड़ा और बाद में फडणवीस को मुख्यमंत्री बना दिया गया, वैसे ही भ्रम की स्थिति यहां भी दिख रही है। सहनी ने आगे कहा, हम उनसे बेहतर हैं क्योंकि हम जनता के सामने साफ-साफ नेतृत्व लेकर जा रहे हैं।

Share This Article