Bihar: बिहार की हवा में भी घुलने लगा “जहर”, पटना का AQI 300 के पार, इन शहरों का भी बुरा हाल

Reena Sharma
2 Min Read

देश की राजधानी दिल्ली का प्रदूषण से बुरा हाल है। हवा में घुला “जहर” सांसों के जरे लोगों के शरीर में पहुंच रहा है। प्रदूषण की मार जेल रहे दिल्ली-एनसीआर के बाद बिहार की राजधानी पटना की हवा भी जहरीली होती जा रही है। पटना का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार पहुंचकर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में चला गया है।

पटना एयरपोर्ट के आसपास 334 AQI

मंगलवार सुबह 7 बजे जारी आंकड़ों से पता चला कि राज्य के ज्यादातर शहर जहरीली हवा की गिरफ्त में हैं। इनमें सबसे खराब स्थिति राजधानी पटना की है, जहां AQI खतरनाक स्तर 300 से ऊपर चला गया है। पटना में प्रदूषण का स्तर कई जगहों पर बेहद चिंताजनक पाया गया। पटना एयरपोर्ट के आसपास 334 AQI दर्ज किया गया, जिसे रेड अलर्ट माना जाता है। यह स्तर न केवल बीमार लोगों के लिए बल्कि स्वस्थ व्यक्तियों के लिए भी गंभीर रूप से हानिकारक है।

Advertisement

इन जिलों में खराब हो रही हवा

पटना के आसपास के जिलों में भी प्रदूषण बढ़ गया है। भोजपुर के आरा में 295 AQI, सारण के छपरा में 293 AQI दर्ज किया गया, जो बेहद खराब स्थिति को दर्शाते हैं। इसके अलावा बिहार शरीफ (276), मुंगेर (262), भागलपुर (252), मुजफ्फरपुर (251), हाजीपुर (240), बक्सर (232), गया (224) और अररिया (210) में भी हवा बहुत खराब पाई गई।

सावधान रहने की सलाह

डॉक्टरों का कहना है कि इन जिलों में रहने वाले लोग खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सांस के रोगियों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। प्रदूषण बढ़ने से खांसी, सांस फूलना, आंखों में जलन और फेफड़ों पर दबाव बढ़ सकता है।

Share This Article