Contents
धनबाद – जिनागोड़ा तीसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत देव प्रभा कंपनी में काम करने वाले शीतला प्रसाद सिंह पर आज सुबह जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
दर्जनों लोगों ने मिलकर किया हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने शीतला प्रसाद सिंह पर हर्वे हथियार से दर्जनों लोगों के साथ मिलकर हमला किया। इस हमले में उनके छाती और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, पैर टूटने की भी सूचना बताई जा रही है।
10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप
बताया जा रहा है कि यह हमला BCCL यूनियन से जुड़े कुछ लोगों द्वारा किया गया। पीड़ित से करीब 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की जा रही थी। रंगदारी नहीं देने पर इस वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है।
निजी अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
घटना के बाद घायल शीतला प्रसाद सिंह को स्थानीय लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

