पटना में खौफनाक वारदात, बुजुर्ग की दिनदहाड़े गला काटकर हत्या

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में विवेकानंद कॉलोनी मोड़ के पास करीब अक बुजुर्ग की गला काटकर हत्या कर दी गई। पारिवारिक विवाद में सगे भांजे ने ही अपने 65 वर्षीय बुजुर्ग मामा की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। 

बीच सड़क पर लोगों के सामने “खूनी खेल”

खौफनाक बात ये कि भांजे ने इस करतूत को बीच सड़क पर लोगों के सामने अंजाम दिया। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में हत्या की पूरी तस्वीर कैमरे में कैद हो गई है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है की किस तरह हत्यारे ने इस निर्मम हत्याकांड को अंजाम दिया।

Advertisement

हत्या के बाद टहलते हुए निकला

सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि पहले आरोपी अपने मामा के साथ ही सड़क पर आराम से जा रहा है। देखने से ऐसा लग ही नहीं रहा कि वो किसी भी वक्त हमला करेगा। वीडियो में करीब 10 सेकेंड तक वो अपने मामा के साथ चलता है। इसके बाद अचानक से वो चाकू से अपने मामा की गर्दन पर सीधा वार करता है। वारदात को अंजाम देने के बाद बालों को करीने से सेट करता है और टहलते हुए वहां से निकल जाता है।

हत्यारे को पुलिस ने दबोचा

घटना की जानकारी मिलन के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटना के बाद सिटी डीएसपी 2 डॉ गौरव कुमार और एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से हत्यारे की पहचान करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article