चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। आयोग के अनुसार, 10 राज्यों की राज्यसभा की कुल 37 सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। ये सीटें अप्रैल 2026 में सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों के कारण खाली हो रही हैं।
245 सदस्यों वाली राज्यसभा में 233 सदस्य चुने जाते हैं और यह चुनाव छह वर्षीय चक्र का हिस्सा होता है। आयोग ने इससे पहले ही संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को रिटर्निंग ऑफिसर्स की नियुक्ति के निर्देश भेज दिए थे।
चुनाव कार्यक्रम (शेड्यूल)
नोटिफिकेशन जारी: 26 फरवरी 2026
नामांकन की अंतिम तारीख: 5 मार्च 2026
नामांकन की जांच: 6 मार्च 2026
नाम वापस लेने की अंतिम तारीख: 9 मार्च 2026
मतदान: 16 मार्च 2026 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)
मतगणना: 16 मार्च 2026, शाम 5 बजे से
प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तारीख: 20 मार्च 2026
किन राज्यों से कितनी सीटें?
महाराष्ट्र: 7
तमिलनाडु: 6
बिहार: 6
पश्चिम बंगाल: 5
ओडिशा: 4
असम: 3
तेलंगाना: 2
छत्तीसगढ़: 2
हरियाणा: 2
हिमाचल प्रदेश: 1
इन चुनावों का फैसला राज्यों की विधानसभाओं में विधायकों की संख्या और पार्टियों की ताकत पर निर्भर करेगा। महाराष्ट्र में मुकाबला खासा रोचक माना जा रहा है, जहां 288 विधायकों वाली विधानसभा में एक राज्यसभा सीट के लिए 37 वोटों की जरूरत होती है। यहां दिग्गज नेताओं की सीटें भी दांव पर हैं, जिनमें शरद पवार का नाम भी शामिल हो सकता है।

