‘बिहार का सीएम कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो’, जेडीयू ऑफिस पहुंचने पर नीतीश के बेटे के लिए लगे नारे

Reena Sharma
3 Min Read

बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीतिक सक्रियता ने राज्य की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद बुधवार को निशांत पहली बार अचानक जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) कार्यालय पहुंचने। इस दौरान यहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके जेडीयू कार्यालय पहुंचने पर ‘बिहार का सीएम कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो’ के नारे लगाए गए।

जदयू ऑफिस ने निशांत कुमार की जयकार

निशांत कुमार जदयू की सदस्यता लेने के बाद बुधवार को पहली बार पार्टी के कार्यालय पहुंचे। वे दफ्तर में जदयू कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए पार्टी आफिस पहुंचे। आफिस के बाहर सैकड़ों की संख्या में जेडीयू के युवा कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने निशांत कुमार का स्वागत किया। निशांत कुमार जैसे ही जदयू आफिस पहुंचे, वहां एकत्रित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी जयकार की। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और नारे लगाए- ‘ बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो’, ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’, ‘निशांत कुमार जिंदाबाद’। 

Advertisement

जदयू कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में भी पहुंचे निशांत

निशांत बुधवार को जदयू कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में भी वे पहुंचे और आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार की यह परंपरा लंबे समय से पार्टी कार्यालय में चल रही है, जहां आम नागरिक अपनी समस्याएं लेकर आते हैं। इस दौरान बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हर बुधवार को पार्टी कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया जाता है और कार्यकर्ताओं का उत्साह स्वाभाविक है क्योंकि निशांत कुमार उनसे सीधे संवाद कर रहे हैं।

पार्टी को एक परिवार के रूप में लेकर चलना चाहते हैं निशांत

निशांत कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।निशांत करीब 30 मिनट तक पार्टी आफिस में रुके। बाहर आने के बाद मीडिया से भी रूबरू हुए। पत्रकारों से निशांत ने कहा, “सारी पार्टी को एक परिवार के रूप में लेकर चलना चाहता हूं। हमारे कार्यकर्ता, जो भी सांसद हैं, सब एक सदस्य हैं। हम लोग साथ चलें और जनता की सेवा करें।” इस दौरान उनसे सवाल किया गया के वे अपनी आगामी बिहार यात्रा को लेकर कुछ कहें। कब से जाने वाले हैं। इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा और चले गए।

8 मार्च को जेडीयू में हुए थे शामिल

बता दें कि निशांत कुमार ने 8 मार्च को जनता दल (यूनाइटेड) जेडीयू में औपचारिक रूप से शामिल हुए। वह पटना स्थित पार्टी मुख्यालय में जेडीयू की सदस्यता ग्रहण लिए। जहां वरिष्ठ नेता संजय झा, ललन सिंह आदि मौजूद थे। निशांत का यह कदम नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के ठीक बाद आया है, जिससे बिहार की राजनीति में उथल-पुथल मचा हुआ है।

Share This Article