अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच U.S. Department of State ने बड़ा कदम उठाते हुए ईरान के नए सर्वोच्च नेता Mojtaba Khamenei समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के बारे में जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर तक का इनाम घोषित किया है। यह घोषणा अमेरिकी सरकार के Rewards for Justice Program के तहत की गई है।
अमेरिकी विदेश विभाग ने इंटरनेट पर जारी एक बैनर में लोगों से अपील की है कि वे Ayatollah Ali Khamenei के बेटे मोजतबा खामेनेई सहित उन नेताओं के बारे में जानकारी दें, जिन्हें अमेरिका ईरान के आतंकवादी नेटवर्क से जुड़ा मानता है। पोस्टर में कहा गया है कि विश्वसनीय जानकारी देने वालों को अधिकतम 10 मिलियन डॉलर तक का इनाम दिया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर उन्हें पुनर्वास सहायता भी मिल सकती है।
अमेरिका के मुताबिक ये अधिकारी Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) के विभिन्न हिस्सों की कमान संभालते हैं और दुनिया भर में आतंकवादी गतिविधियों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में भूमिका निभाते हैं। वाशिंगटन लंबे समय से आईआरजीसी पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंसक अभियानों की योजना बनाने और संचालन करने का आरोप लगाता रहा है।
अमेरिका द्वारा जारी इस अपील में कई अन्य ईरानी अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। इनमें ईरान के खुफिया मंत्री Esmail Khatib, उप चीफ ऑफ स्टाफ Ali Asghar Hejazi, मेजर जनरल Yahya Rahim Safavi, आंतरिक मंत्री Eskandar Momeni और सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव Ali Larijani शामिल हैं।
Rewards for Justice कार्यक्रम के अनुसार, इन अधिकारियों या आईआरजीसी के अन्य वरिष्ठ कमांडरों के बारे में जानकारी रखने वाले लोग सुरक्षित चैनल के जरिए संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म या टोर नेटवर्क के माध्यम से सूचना देने की सुविधा दी गई है।

