ECI ने केरल में कई वरिष्ठ अधिकारियों का किया ट्रांसफर-पोस्टिंग, चुनाव को पारदर्शी बनाने पर जोर

KK Sagar
2 Min Read

मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा करते हुए भरोसा दिलाया है कि राज्य में चुनाव पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के लालच या दबाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए Election Commission of India (ECI) ने केरल में कई वरिष्ठ अधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग की है, ताकि चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।

जारी आदेश के अनुसार—

नारायणन (IPS-2011, DIG रैंक) को कोझिकोड का डिस्ट्रिक्ट पुलिस चीफ बनाया गया है।

थॉमसन जोस को त्रिशूर DIG रेंज में पोस्ट किया गया है।

इनबासेखर को अलापुझा का डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर-कम-DEO नियुक्त किया गया है।

वंदना एस (KAS) को कन्नूर जिले में रेवेन्यू डिविजनल ऑफिसर, थालीपरंबा (RO इरिकुर) बनाया गया है।

सचिन कृष्ण (KAS) को कन्नूर जिले में डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार जनरल-कम-RO धर्मादम के पद पर तैनात किया गया है।

चुनाव आयोग का कहना है कि यह फेरबदल चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और प्रभावी बनाने के लिए किया गया है। आयोग ने साफ किया है कि पूरे चुनाव के दौरान कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता न हो सके।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....