धनबाद – घर सूना देख चोरों का धावा : पत्रकार के घर से लाखों की चोरी

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद (निरसा): चिरकुंडा थाना क्षेत्र के तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। प्रवीण चौधरी, जो प्रभात खबर के पत्रकार हैं, उनके घर में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार, प्रवीन चौधरी 12 मार्च को अपने परिवार के साथ इलाज के सिलसिले में दिल्ली गए हुए थे। 17 मार्च को जब वे वापस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।

चोरों ने अलमारी तोड़कर उसमें रखी दो सोने की चेन, तीन सोने की बाली, चांदी के दर्जनों सिक्के और करीब 30 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए।

घटना की सूचना मिलते ही चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और हर पहलू पर जांच कर रही है। फिलहाल चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस हाउसिंग कॉलोनी में पहले भी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। हैरानी की बात यह है कि रात में सुरक्षा गार्ड की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की वारदात होना पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले का खुलासा कब तक कर पाती है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....