ममता बनर्जी ने जारी की तृणमूल कांग्रेस के कैंडिडेट की लिस्ट, जानें कहां से चुनाव लड़ेंगी दीदी?

Neelam
By Neelam
3 Min Read

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं, वहीं राजनीतिक दल भी अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास पर प्रत्याशियों का ऐलान किया।

दार्जिलिंग की 3 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी टीएमसी

सीएम ममता बनर्जी ने आगामी चुनाव के लिए मंगलवार को 291 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। दार्जिलिंग की 3 सीटों पर टीएमसी अपने उम्मीदवार नहीं देगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि 3 सीट पर अनित थापा के नेतृत्व वाली बीजीपीएम दार्जिलिंग में चुनाव लड़ेगी।

नंदीग्राम सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगी ममता

पार्टी ने कई उम्मीदवारों की सीट बदल दी है। कुछ नये चेहरों को भी चुनाव लड़ने का मौका दिया है। सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी। सीएम ममता बनर्जी 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से चुनाव हार गई थीं। इसके बाद वह भवानीपुर से उपचुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंची थी। इस बार उन्होंने नंदीग्राम सीट से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

शुभेंदु अधिकारी के सामने पुराने सहयोगी

टीएमसी ने नंदीग्राम से आज ही पार्टी में शामिल हुए पवित्र कार्केई को टिकट दिया है। पवित्र विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी थे और उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनावों में सुवेंदु अधिकारी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर साधा निशाना

ममत बनर्जी ने लिस्ट घोषित करने से पहले कहा कि मैं बंगाल के लोगों को धन्यवाद देती हूं मैं मां माटी मानुष बांग्ला संस्कृति सभी को डेडिकेट करती हूं, और 291 सीटों के कैंडिडेट की लिस्ट जारी करती हूं। मैं बीजेपी से कुछ कहना चाहती हूं। आप डर क्यों रहे हैं? अगर लड़ना है तो गैस क्राइसिस मत बनाइए। सही तरीके से मैदान में आइए। केंद्रीय चुनाव आयोग आपने शानदार गेम खेला। बीजेपी के पास कोई चांस नहीं है। इस बार आपकी सीटें पिछली बार के मुकाबले कम होंगी। यह पश्चिम बंगाल के अस्तित्व की लड़ाई है। ‘दिल्ली का लड्डू’ नहीं जीतेगा।

Share This Article