“बीजेपी जीत का हिस्सा चाहती है, इसलिए नीतीश को राज्यसभा भेज रही है”, प्रशांत किशोर ने साधा निशाना

Neelam
By Neelam
3 Min Read

जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने ईद के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। इसी दौरान उन्होंने बिहार की राजनीति पर तीखा हमला बोला। पीके ने दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना पद छोड़ रहे हैं क्योंकि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने पिछले साल विधानसभा चुनावों में एनडीए के लिए तैयार किया गया जनादेश हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और अब अपना हिस्सा पाने चाहती है।

नीतीश शारीरिक और मानसिक रूप से अयोग्य-पीके

पत्रकारों से बातचीत में किशोर ने दोहराया कि जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार राज्य का नेतृत्व करने के लिए “शारीरिक और मानसिक रूप से अयोग्य” हैं। उन्होंने कहा कि “नीतीश कुमार की वर्तमान स्थिति ऐसी नहीं है कि वे शारीरिक और मानसिक रूप से मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।”

मेरी भविष्यवाणी सही निकली-पीके

जनसुराज के संस्थापक ने कहा, “मैं यह नहीं कह सकता कि नीतीश कुमार अपनी मर्जी से पद छोड़ रहे हैं या किसी दबाव में ऐसा कर रहे हैं। लेकिन एक तरह से मेरी बात सही साबित हुई है। विधानसभा चुनाव से पहले जब मैंने कहा था कि एनडीए जीत भी जाए, तब भी उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा, तब मेरी आलोचना हुई थी।”

नीतीश के सीएम पद छोड़ने पर उठाया सवाल

किशोर ने आगे कहा, “मेरी यह भविष्यवाणी कि एनडीए हार सकती है, भले ही गलत साबित हुई हो, लेकिन नीतीश कुमार के बारे में मेरी बात सही निकली। जो व्यक्ति स्पष्ट रूप से शारीरिक और मानसिक रूप से अयोग्य है, वह कैसे कुछ ही महीनों में, जब गठबंधन को भारी बहुमत मिला हो, मुख्यमंत्री पद छोड़ सकता है?”

चुनाव परिणामों को लेकर लगाए गंभीर आरोप

प्रशांत किशोर ने चुनाव परिणामों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उनके अनुसार, जनता का जो जनादेश सामने आया है, वह ‘खरीदा हुआ मैंडेट’ है। चुनाव के दौरान वोट खरीदने और पैसे बांटने जैसी बातें सामने आई है। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि इस पूरे चुनावी परिदृश्य में केंद्र सरकार, नरेंद्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयोग की भूमिका रही है।

Share This Article